परिणीति चाेपड़ा की जीवनी | Parineeti Chopra Biography

परिणीति चाेपड़ा की जीवनी

परिणीति चोपड़ा भारतीय अभिनेत्री हैं परिणीति चाेपड़ा Born on 22 Oct 1988 (Age 35) अंबाला, हरियाणा, जो कि हिन्‍दी फिल्‍मों में दिखाई देती है। लोग उन्‍हें प्‍यार से परी भी कहते है। वे अपना करियर बैंकिग में बनाना चाहती थीं लेकिन मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद जब वे भारत लौंटी तो उन्‍होंने पब्लिक रिलेशन कंसल्‍टेंट के तौर पर यशराज फिल्‍मस के साथ काम शुरू किया उन्‍हें उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला।

परिणीति चाेपड़ा का जन्‍म-

Parineeti  chopra का जन्‍म अंबाला, haryana  में एक पंजाबी परिवार में हुआ थाा उनके पिता का नाम पवन चोपड़ा है, उनकी मां का नाम रीना चोपड़ा है। उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम शिवांग और सराज है, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मनारा उनकी कजिन्‍स हैं।

परिणीति चाेपड़ा की पढ़ाई-

परिणीति की शुरूआती पढ़ाई कान्‍वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई थी। 17 साल की उम्र में वे लंदन चली गईं जहां से उन्‍होंने मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्‍त की।

परिणीति चाेपड़ा की शादी-

परिणीति चाेपड़ा की जीवनी | Parineeti Chopra Biography

परिणीति चोपड़ा ने कांग्रेस लीडर राघव चड्ढा से 24 सितम्बर 2023 को  उदयपुर के ‘ताज लेक पैलेस’ में शादी कर ली है।

परिणीति चाेपड़ा की करियर-

परिणीति बॉलीवुड में साल 2011 में आयी फिल्म लेडिज वर्सेज रिक्की बहल से परिणीति ने अपने अभिनय करियर की शुरुवात की थी।
उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत सहायक अभिनेत्री के तौर पर हुई थी। उनके काम की आलोचकों ने भी तारीफ की।

और पढ़ें…  ठाकुर अनूप सिंह बायोग्राफी | Thakur Anoop Singh Biography

परिणीति चोपड़ा ने  फिल्म ‘इश्कजादे’ में, लीड रोल निभाया यह उनकी दूसरी फिल्म थी। यह कमर्शियल तौर पर सफल भी थी साथ ही इसे समीक्षकों ने भी सराहा। इसके बाद ‘शुद्ध देसी रोमांस’ (2013) और ‘हंसी तो फंसी’ (2014) फिल्मों में भी परिणीति के काम को सराहा गया।

 परिणीति की पिछली रिलीज फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ थी जो कि असफल रही । हाल ही में इनकी 3 फ़िल्में ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ में भी वह लीड रोल में नज़र आयी है।

जाने परिणीति की आने वाली फ़िल्में

Saina Saina Nehwal
2022 Code Name: Tiranga Durga Devi Singh / Ismat
Uunchai Shraddha Gupta
2023 Mission Raniganj Nirdosh Kaur Gill
Ahead of 1989 (Taylor’s Version) release fans try to decode her cryptic Instagram stories Koffee with Karan Season 8