
Sargam Kaushal सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 63 देशों की महिलाओं ने भाग लिया था, जिसमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है. मिसेज वर्ल्ड का ताज भारत ने 21 साल बाद लौटाया है। डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने Sargam Kaushal सरगम कौशल से 21 साल पहले 2001 में यह खिताब जीता था।
मिसेज इंडिया पेजेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने इसकी घोषणा की है। क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक यहां शेयर करते हुए लिखा है, लंबा इंतजार खत्म हुआ। यह ताज हमारे पास 21 साल बाद वापस आया है।
कौन हैं सरगम कौशल
जम्मू-कश्मीर की रहने वाली 32 साल की Sargam Kaushal सरगम कौशल ने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम की शादी 2018 में हुई थी, उनके पति इंडियन नेवी में हैं।
भारत ने आखिरी बार यह खिताब 2001 में जीता था।
डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने 21 साल पहले यानी 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता था। अदिति यह ताज जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। अदिति भी एक एक्ट्रेस हैं उन्होंने भेजा फ्राई, दे दना दन, स्माइल प्लीज जैसी कई फिल्मों में काम किया है. अदिति 2022 पेजेंट में जूरी मेंबर में शामिल हुईं।
आपको बता दें कि मिसेज वर्ल्ड दुनिया की पहली ऐसी सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो विवाहित महिलाओं के लिए बनाई गई है। इसकी शुरुआत साल 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में बदलकर मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया। साल 1988 में इसे मिसेज वर्ल्ड का नाम दिया गया। मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली महिला श्रीलंका की रोजी सेनायके थीं।