Mangoes: अगर आप आम खरीदने जा रहे हैं तो जानिए खट्टे और मीठे आम की पहचान कैसे करें

Mangoes: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस दौरान लोग तरोताजा रहने के लिए कई तरह के फलों का सेवन करते हैं। फलों की बात जब आती है, तो आम को कौन भूल सकता है। फलों के राजा कहे जाने वाले आम को लोग काफी शौक के साथ खाना पसंद करते हैं। गर्मियों के सीजन में आपको आम की कई वैरायटी मिल जाएंगी। दशहरी, तोतापुरी, लंगड़ा, सफेदा व सिंदूरी कई तरह के आम आपको इस दौरान खाने को मिल जाएंगे।

आम स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। हालांकि, बाजार में आम को खरीदते समय जो एक चीज हमें परेशान करती है। वह आम का खरीदे जाने के बाद उसका खट्टा निकलना। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिक रहे मीठे और खट्टे आम की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं

छिलके से कर सकते हैं पहचान

आप बाजार में बिक रहे मीठे और खट्टे Mangoes आम की पहचान उसके छिलके से कर सकते हैं। अगर आम प्राकृतिक तौर पर पकाया गया है। ऐसे में उसके छिलके पर किसी भी प्रकार का दाग नहीं होगा। वहीं अगर आम को कैमिकल से पकाया गया है। ऐसे में उसके छिलके पर कई तरह के दाग धब्बे नजर आएंगे।

और पढ़ें…  'Mental Stress' मानसिक तनाव को दूर कैसे करें

छूकर भी लगाया जा सकता है पता

आप Mangoes आम को छूकर भी उसके खट्टे या मीठे होने के बारे में पता कर सकते हैं। अगर आम छूने में काफी टाइट लग रहे हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आपके आम खट्टे हैं।

अगर आम छूने में नरम महसूस हो रहे हैं। इस स्थिति में आम मीठा है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि नरम आम प्राकृतिक रूप से पके होते हैं। वहीं टाइट आम को कैमिकल या आप्रकृतिक ढंग से पकाया जाता है।

सूंघकर पता कर सकते हैं आम खट्टे हैं या मीठे

आप सूंघकर भी खट्टे या मीठे आम Mangoes के बारे में पता कर सकते हैं। मीठा आम अच्छी महक देता है। इसके अलावा पीले रंग के आम मीठे होते हैं। आपको बाजार से हमेशा गोल दिखने वाले आम को ही खरीदना चाहिए।

Leave a Comment

Taylor Swift and Joe Alwyn split after 6 years together CMT Awards 2023: See the complete list of winners!